मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2020 11:19 AM
NAWADA : नवादा में लॉकडाउन में भी तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला रजौली के अंधरबाडी और एनएच-31 की है, जहां दो अलग-अलग हादसे में बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत हो गई.
पहला हादसा जिले के रजौली के पतांगी हाइवे की है, जहां एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में अंधरबाड़ी में स्थित मगध ग्रामीण बैंक के मैनेजर बिलियन मिंज की गाड़ी अनबैलेंस होकर पलट गई. उसी दौरान दूसरे साइड से आ रही बेलगाम ट्रक ने मैनेजर को कुचल दिया, घायल बैंक मैनेजर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.
दूसरा हादसा NH- 31 की है. जहां जीवन दीप पब्लिक स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.