Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
06-Dec-2021 10:01 PM
PATNA: पटना हाईकोर्ट ने नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले से जुड़े आरोपी विष्णु कुमार ऊर्फ विष्णु यादव को जमानत दी है। टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड नहीं किये जाने के कारण आरोपी की पहचान संदेहास्पद होने की वजह से कोर्ट ने जमानत दी है।
जस्टिस सत्यव्रत वर्मा ने विष्णु कुमार उर्फ विष्णु यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उसके मुवक्किल की पहचान न तो पीड़िता द्वारा की गई है और न ही इस संबंध में कोई टीआई परेड करवाया गया है।
याचिकाकर्ता को पूर्व विधायक का ड्राइवर बताते हुए पुलिस ने निचली अदालत से दो बार वारंट निर्गत करने का अनुरोध किया था लेकिन दोनों बार निचली अदालत ने पुलिस द्वारा वारंट निर्गत करने के हेतु दिए गए आवेदन को खारिज कर दिया।
कांड से जुड़े सभी आरोपियों को निचली अदालत से दोषी करार दिया जा चुका है। फिर भी याचिकाकर्ता का ट्रायल अभी चल ही रहा है। यही नहीं,आरोपी के विरुद्ध कोई ठोस सबूत भी नहीं है।
केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर व पूर्व एमएलए राजवल्लभ यादव का ड्राइवर बताते हुए तीन वर्षों से याचिकाकर्ता को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी, 2016 को हुए इस दुष्कर्म कांड में राजवल्लभ यादव समेत अन्य सभी आरोपियों को पहले ही दोषी करार दिया जा चुका है और वे अभी जेल में सजा काट रहे हैं।