घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
02-Apr-2021 08:43 AM
By SONU KUMAR
NAWADA :नवादा में लगातार जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है. लगतार तीसरे दिन नवादा में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोंदापुर निवासी संजय यादव के 16 साल के बेटे आकाश यादव के रुप में की गई है.इसके साथ ही नवादा में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है.
नवादा में 13 लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी मौत शराब पीने से हुई है, लेकिन पुलिस इसे छुपाने के लिए डायरिया से मौत बता रही है. जबकि जिनकी भी मौत हुई है उन्होंने देशी दारू पी थी और वह जहरीली थी.
जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत की बात करते हुए ग्रामीण लगातार नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी कैसी शराबबंदी है, जिसमें लोगों को आसानी से शराब मिल रही है और लोग इसे पी कर मौत के मुंह में जा रहे हैं. सरकार इसकी जांच करे और डायरिया से मौत कहकर अपनी नाकमयाबी छुपानी बंद करे.
मृतक आकाश के परिजनों ने बताया कि होली के अगले दिन उसने शराब पी थी और बुधवार की सुबह उसका सिर घुमने लगा और उसे दिखाई देना बंद हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आकाश की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और सदर अस्पताल में जमा हो गए हैं. वहीं नवादा में एक और मौत की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाअधिकारी पहुंचे हैं और जांच में जुट गए हैं.