ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

नवादा में मर्डर, लूटपाट के दौरान अपराधियों ने की हत्या

नवादा में मर्डर, लूटपाट के दौरान अपराधियों ने की हत्या

13-Sep-2020 01:41 PM

By SONU KUMAR

NAWADA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला नवादा का है. जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी है. लूटपाट के दौरान मर्डर करने की बात सामने आ रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नवादा जिले के नगर थाना इलाके क है. जहां आई टी आई मैदान स्तिथ शिव नगर मुहल्ले में अपराधियों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी. मृतक की पहचान उमेश सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा कि आई टी आई मैदान स्तिथ शिव नगर मुहल्ले में उमेश सिंह रोह थाना क्षेत्र के धनवा गांव निवासी महेशवर सिंह के मकान में रह कर खटाल चलाते थे.


रविवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने देखा कि उमेश सिंह के घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और रूम में उनकी लाश भी पड़ी हुई है. स्ताहनीय लोगों ने फ़ौरन इसकी सूचना संबंधित पुलिस थानों दे को दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि लूटपाट की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं ओर मामले की छानबीन कर रही है. डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.