ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

होली की तैयारी में शराब तस्कर बिहार में अभी से ही लगे हुए हैं। भोजपुर में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो से 1008 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। वही 2 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिहार न्यूज
दो तस्कर गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHOJPUR: रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को है, इस पर्व में कुछ लोग भांग का सेवन करते हैं तो कुछ शराबबंदी राज्य बिहार में शराब का जुगाड़ कही ना कही से लगा लेते हैं। शराब तस्कर भी ऐसे लोगों को शराब का प्रबंध करने और होली में शराब खपाने के लिए पहले से ही तैयारी में लग जाते हैं। बिहार में आए दिन शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है, जिसमें यह बात सामने आ रही है कि होली के लिए शराब दूसरे प्रदेशों से बिहार में लाया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर पुलिस भी एक्टिव हो गयी है।


 उत्पाद विभाग की टीम लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है। वही पुलिस सघन वाहन जांच भी चला रही है और इसी दौरान शराब के धंधेबाज पकड़े जा रहे हैं और देशी और विदेश शराब की खेप भी बरामद की जा रही है। होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। 


जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर लगातार चल रही छापेमारी और वाहन जांच के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बोलेरो के जरिए विदेशी शराब भोजपुर के रास्ते हाजीपुर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।


 13 फरवरी 2026 को बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास (थाना-आरा मुफस्सिल, जिला-भोजपुर) वाहन जांच के दौरान बोलेरो (नंबर BR01PF-0585) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में बनाए गए गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में Officer’s Choice व्हिस्की की 180 एमएल की कुल 1008 बोतलें (कुल 181.440 लीटर) शामिल हैं। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। 


मौके से बोलेरो चालक गणेश कुमार (नारायणपुर डेढ़पुरा, थाना-महनार, जिला-वैशाली) तथा उसके साथी रवि शंकर कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, एएसआई रवि कुमार, एएसआई राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में और सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें