Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
07-Jan-2022 05:27 PM
By SONU
NAWADA : प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर उफान पर है। लगातार संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए गाइडलाइन अमल करने की अपील की जा रही है लेकिन स्वास्थ्य महकमे के अंदर ही नवादा जिले में बड़ी लापरवाही ही देखने को मिली है। दरअसल नवादा सिविल सर्जन के साथ एक ऐसा स्वास्थ्यकर्मी घूमता दिख रहा है जो खुद कोरोना संक्रमित है।
नवादा सदर अस्पताल का हेल्थ मैनेजर शैलेश कुमार कोरोना संक्रमित है। शैलेश कुमार की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बावजूद वह नवादा सिविल सर्जन के साथ आज अस्पताल परिसर में घूमते नजर आए। दरअसल सिविल सर्जन निर्मला कुमारी आज सदर अस्पताल परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान सिविल सर्जन के साथ हेल्थ मैनेजर शैलेश कुमार भी नजर आया। शैलेश कुमार कोरोना संक्रमित है यह बात वहां मौजूद सभी लोगों को मालूम थी लिहाजा यह सवाल सिविल सर्जन से भी हुआ कि कोई संक्रमित कैसे उनके साथ अस्पताल परिसर में घूम रहा है?
मीडिया ने जब इस बात की जानकारी सिविल सर्जन को दी तो उन्हें भी इस बात का एहसास हुआ। लेकिन सिविल सर्जन निर्मला कुमारी यह कहती नजर आयीं कि हेल्थ मैनेजर है.. तो उसके बिना काम नहीं चल सकता, इसलिए वह मौके पर मौजूद है। नवादा सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को 1 से 2 दिनों में चालू कर लिया जाएगा। इस बात का भरोसा सिविल सर्जन ने दिया है।