ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय

Home / news / नवादा: जहरीली शराब बनाने वालों की हुई पहचान, SIT ने 4 लोगों को...

नवादा: जहरीली शराब बनाने वालों की हुई पहचान, SIT ने 4 लोगों को दबोचा

06-Apr-2021 06:06 PM

NAWADA: नवादा में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। शराब बनाने वालों की पहचान करते हुए एसआईटी ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर एसपी धुरत सायली सावलाराम ने बताया कि नवादा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बिगहा, बुधौल और गोंदापुर में हुए लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब पीना है जिसकी पुष्टि भी हो चुकी है। जहरीली शराब बनाने और बिक्री करने वाले लोगों की पहचान कर ली गयी है। नगर थाने में दस अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में बुधौल गांव के मन्ती देवी, अनिल चौधरी, गोंदापुर के पप्पू यादव, खरीदी बिगा के सूरज चौधरी उर्फ करकु चौधरी  शामिल हैं। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी नवादा और नालंदा समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। 




क्या था पूरा मामला

होली के बाद जहरीली शराब पीने से 31 मार्च से 02 अप्रैल 2021 के बीच 15 लोगों की जान चली गयी थी। जहरीली शराब से 15 मौतों की पुष्टि जिला प्रशासन भी कर चुकी है। सभी मृतक नवादा नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इनमें सिसवां गांव के गोपाल सिंह, गोंदापुर के रामदेव यादव, अजय कुमार, शिवशंकर यादव,आकाश कुमार शामिल हैं। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की शिकायत की थी जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार छापेमारी कर रही है।