Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
14-Oct-2023 07:13 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सनातन धर्म विरोधी और रामचरितमानस की निंदक महागठबंधन सरकार ने पहले हिंदू त्योहारों पर छुट्टियां कम करने की कोशिश की, अब ऐन नवरात्रि के समय प्रशिक्षण के नाम पर राज्य के स्कूली शिक्षकों को छह दिन के लिए घर से दूर रहने को विवश किया जा रहा है।
सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार का यह तुगलकी आदेश हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता पर आघात है और इसे भी वापस लेना पड़ेगा। हम स्कूली शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन इसे दुर्गा पूजा जैसे एक बड़े हिंदू त्योहार के समय रखना जानबूझ कर बहुसंख्यक वर्ग को प्रताड़ित करना है। 16 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को 15 अक्टूबर की शाम तक अपने जरूरी सामान लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि क्या सरकार का शिक्षा विभाग रमजान के दौरान सप्ताह-भर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का फरमान जारी कर सकता है? नवरात्रि में लोग नौ दिन उपवास रखते हुए नियमित पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में कोई आस्तिक हिंदू क्या घर से दूर प्रशिक्षण स्थल पर रहते हुए उपवास और पूजा-पाठ का पालन कर सकता है? नीतीश सरकार अल्पसंख्यकों के त्योहार पर ड्यूटी आवर में बदलाव करती है और कुछ स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी का दिन रविवार की जगह शुक्रवार करती है, जबकि दूसरे धर्म के त्योहार पर सहूलियत देने के बजाय घर छोड़ने को मजबूर करती है, यह तुष्टीकरण बंद होना चाहिए।