बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
23-Oct-2023 06:40 AM
By First Bihar
PATNA/RANCHI: आज नवरात्रि का नौवां दिन है। आज महानवमी के दिन माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना में भक्त लीन हैं। खासकर बिहार और झारखंड में नवरात्रि की धूम मची है। 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में भक्त माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की अराधना कर अपनी भक्ति से माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।
9 दिनों के नवरात्रि का आखिरी दिन है। नवमी तिथि को सिद्धिदात्री माता की विधिवत रूप से पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, मां सिद्धिदात्री ने इस दिन अपनी पूर्ण दिव्य शक्ति प्रकट की थी। इस दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर को हराया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। महानवमी के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। इस नवमी पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं। महानवमी पर श्रवण नक्षत्र का संयोग बना हुआ है और इसके साथ ही गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है, जो शुभ फलदायी है।
महानवमी पर महिषासुरमर्दिनी और देवी सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा करें। माता को फूल अर्पित करें और कुमकुम लगाएं। इसके साथ ही पूजा के दौरान मां को हलवा-पूड़ी का भोग लगाएं। इस दिन दुर्गा चालीस या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इस मंत्र का जाप करें- सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि, सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी। कपूर और लौंग चढ़ाएं और आरती से पूजा का समापन करें।
शुभ मुहूर्त
महानवमी पर पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 27 से शुरू होकर 7 बजकर 51 तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त सुबह 9 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। वहीं महानवमी पर तीसरा मुहूर्त-दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। यहां तक की 2:55 मिनट से लेकर दोपहर 4:19 तक का भी एक शुभ मुहूर्त है। भक्त इस शुभ मुहूर्त में माता की आराधना करें।