Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला road accident : कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ईशान की शान के मुरीद हुए सीएम नीतीश, ट्वीट कर दी बधाई Bihar Police : अब पहले से और अधिक हाईटेक होगी बिहार की पुलिस, अब इस पोर्टल से जुड़ी देशभर की एजेंसी; जानिए क्या होगा फायदा Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा
28-Jan-2022 01:30 PM
PATNA : बिहार में RRB-NTPC एग्जाम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने आज बिहार में बंद बुलाया है. इसे कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन भी दिया है. इस दौरान सड़क पर अलग अलग नज़ारा देखने को मिल रहा है. कहीं आगजनी तो कहीं तोड़फोड़. छात्रों का गुस्सा चरम पर है.
लेकिन वहीं एक ऐसा छात्र भी दिखा जो नौकरी के लिए परेशान है. बिहार बंद में उतरा यह छात्र कैमरे के सामने ही रोने लगा. छात्र ने बताया कि उसे दो साल से वेटिंग लिस्ट में रखा गया है. छात्र ने आरोप लगाया कि तीन हजार फर्जी लोगों की जॉइनिंग करा दी गई है. आदेश निकलने के बाद भी हम लोगों की जॉइनिंग नहीं हो रही है. छात्र के हाथ में उक्त विज्ञापन का पोस्टर भी था, जिस पर लिखा था- राजस्व विभाग में पुराने पैनल से भरे जायेंगे दो हजार से अधिक पद.
छात्र ने कहा कि बिहार सरकार के विशेष सर्वेक्षक के वेटिंग कैंडीडेट हैं. पटना हाईकोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में राजस्व विभाग में अमीन पद के 1767 पदों के लिए प्रकाशित विज्ञापन को रद्द कर दिया था. साथ ही कोर्ट ने सरकार को तीन माह के भीतर सभी रिक्त पदों को भरने का काम पूरा करने का आदेश दिया था. तबसे अभी तक सरकार इन पदों को नहीं भर रही है. मेरा नाम लिस्ट में निकला था.
बता दें कि आज RRB-NTPC रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. उसी में यह छात्र भी अपनी समस्या लेकर सड़क पर निकल गया. छात्र रोकर अपना प्रदर्शन कर रहा है.
बताते चलें कि रेलवे के आश्वासन के बाद भी पटना में शुक्रवार सुबह से ही छात्र सड़क पर आ गए. ये छात्र RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र आरआरबी एनटीपीसी के अभ्यर्थी परीक्षाफल और परीक्षा के पैटर्न से नाराज हैं.
नाराज छात्रों की ओर से आंदोलन के दौरान रेल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई में छात्रों के लॉजों में घुसकर छापेमार कर मारपीट और गिरफ्तारी की कार्रवाई से छात्रों का आक्रोश और भड़क गया. इसके बाद इस मसले पर कई छात्र संगठनों का ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया है.