ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / नशेड़ी पति को समझाना पत्नी को पड़ गया महंगा, नशा छोड़ने की बात...

नशेड़ी पति को समझाना पत्नी को पड़ गया महंगा, नशा छोड़ने की बात से गुस्साएं पति ने किया जानलेवा हमला

20-Jan-2022 03:54 PM

BUXAR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब की नशे में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बक्सर जिले का है जहां शराब में धुत एक पति की करतूत सामने आई है जहां शराब पीने से मना करने पर उसने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गयी आनन फानन में उसे इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल ले गये। जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। 


बक्सर के ब्रह्मपुर में हुई इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी पति जगनारायण अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था। पत्नी हमेशा शराब पीने से मना करती थी। इसे लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद हुआ करता था। नशेड़ी पति से परेशान होकर वह अपने मायके चली गयी थी। जगनारायण उससे मिलने ससुराल पहुंच गया और ससुर से मिलकर बेटी की  विदाई की जिद्द करने लगा। पत्नी से मिलने वह नशे में धुत होकर पहुंचा था जिसे देख पत्नी आगबबुला हो गयी। 


वह उसके साथ ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। वह कहने लगी की शराब के सिवाय आपकों कुछ नहीं नजर आता है। घर पर तो शराब पीते ही थे अब ससुराल भी शराब पीकर पहुंचे हैं। इतना सुनते ही वह तिलमिला उठा और साथ लेकर आए एसिड को पत्नी के शरीर पर छिड़ककर फरार हो गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 


पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी जगनारायण के साथ 2016 में हुई थी। काफी खोज खबर के बाद उसने बहन की शादी जगनारायण से की थी लेकिन उन्हें पता नहीं था कि वह शराबी है। अक्सर शराब के नशे में वह धुत रहता है और पत्नी से अक्सर लड़ाई झगड़ा किया करता था। जब उनकी बहन समझाने की कोशिश करती तो उसकी पिटाई किया करता था। उसकी इस रवैय्ये से परेशान होकर बहन अपने मायके चली आई थी। जिसे वापस घर ले जाने की जिद्द जगनारायण कर रहा था। 


उसकी हरकतों से आजिज उसकी बहन वापस उसके साथ ससुराल में रहना नहीं चाहती थी। लेकिन जगनारायण जिद्द पर अड़ा हुआ था कि वह उसे किसी भी तरह घर ले कर ही जाएगा। यदि नहीं मानी तो उसकी हत्या कर देंगे शायद इसी मकसद से वह टिफिन में तेजाब लेकर आया था। पत्नी को जान से मारने की नियत से एसिड छिड़कर पर मौके से फरार हो गया।


 जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। डॉक्टर भूपेंद्र ने बताया कि केमिकल का छिड़काव किया गया है। जिससे महिला की त्वचा जल चुकी है। पीड़िता जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरु की। वही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।