ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

नरेंद्र नारायण होंगे विधानसभा के नए उपाध्यक्ष; सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन; CM नीतीश कुमार ने दी बधाई

नरेंद्र नारायण होंगे विधानसभा के नए उपाध्यक्ष; सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन; CM नीतीश कुमार ने दी बधाई

23-Feb-2024 11:06 AM

By First Bihar

PATNA : पूर्व मंत्री व जदयू विधायक नरेन्द्र नारायण यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से तय कर लिया गया है। विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने उनके सर्वसम्मति से निर्वाचित होने का एलान किया है। इससे पहले कल नरेंद्र नारायण ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में विधानसभा के सचिव राजकुमार को नामांकन पत्र सौंपा था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुमित सिंह, विधानपार्षद संजय गांधी और विधानसभा के निदेशक राजीव कुमार मौजूद रहे।


दरअसल, विधासनभा सत्र के आठवें दिन सबसे पहले नरेंद्र नारायण यादव सर्वम्मति से बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं। विधासनभा सत्र के आठवें दिन सबसे पहले उपाध्यक्ष के रूप में इनका निर्वाचन किया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। वे निवर्तमान विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुए पद पर चयनित हुए हैं। महेश्वर हजारी ने 21 फरवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।  


मालूम हो कि, नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिला के बालाटोल के रहने वाले हैं।राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1968 में हुई। जेपी आंदोलन के दौरान वे चर्चा में आए।1995 में आलमनगर से पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गए। और तब से वे लगातार आलमनगर से विधायक रहे। 2005 में नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री बनाए गए। 2010-2014 तक वे प्रदेश में राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ ही विधि विभाग के मंत्री रहे। अब बिहार विधान सभा के अगले उपाध्यक्ष होंगे।