ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / नामांकन करने के बाद गंदे नाले में कूद गए चिराग के उम्मीदवार, जानिए...

नामांकन करने के बाद गंदे नाले में कूद गए चिराग के उम्मीदवार, जानिए क्यों किया ऐसा

20-Oct-2020 10:02 PM

By Shahnawaz

MADHEPURA :  बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी और जेडीयू के बीच तल्खी तेज होती जा रही है. एक तरफ जहां लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम नीतीश के ऊपर हमलावर हैं. वहीं, दूसरी ओर उनके उम्मीदवार भी बिहार सरकार के काम की आलोचना कर रहे हैं. ताजा मामला मधेपुरा जिले का है, जहां लोजपा उम्मीदवार ने गंदे नाले में कूदकर नीतीश सरकार के काम को आईना दिखाया.


मधेपुरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे साकार यादव नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद गंदे नाले में कूद गए. इस दौरान नाले में खड़ा होकर ही उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि आज तक दशकों से मधेपुरा में कोई काम नहीं हुआ है. यह चीज लोगों को देखना चाहिए कि मैं नाले में कूदा हूँ. समझना चाहिए कि मैं किस तरीके से काम करूंगा.


news imageलोजपा उम्मीदवार साकार यादव


एलजेपी उम्मीदवार ने आगे कहा कि यहां जब सीएम आते हैं तो पर्दा लगा दिया जाता है. लोगों का दुकान बंद कर दिया जाता है. मीडिया से छुपाया जाता है. उन्होंने कहा कि सहरसा से लेकर मधेपुरा तक के लिए हाइवे को लेकर एक साल से संघर्ष कर रहा हूं. कोई सुनने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि हक से वह वोट की अपील कर रहा हूं.