हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jan-2020 09:41 PM
By Pranay Raj
NALNDA: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पिता और बेटी को रौंद डाला. जिससे घटनास्थल पर ही छोटी बच्ची की मौत हो गई. हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र की है.
घटना के संबंध में मृतका के पिता सुजीत कुमार कटियार ने बताया कि वह अपने घर कटहल से सोहसराय चौक बाजार जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज गति से पिकअप वैन ने मुझे और बेटी परी कुमारी को कुचल दिया. जिससे 3 साल की परी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
रात होने के कारण पिकअप वैन का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर थोड़ी देर के लिए सड़क पूरी तरह से जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा सांसद कौशल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराकर जाम हटाया. फ़िलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.