ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / नालंदा: पुलिस ने एक मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, विरोध में उसके...

नालंदा: पुलिस ने एक मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, विरोध में उसके परिजनों ने शिकायतकर्ता के बेटे को मारी गोली

03-Jan-2021 03:03 PM

By Pranay Raj

NALNDA:  एक मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई तो उसके परिजन भड़क गए और शिकायतकर्ता के बेटे को गोली मार दिया. उसके घर पर पथराव कियायह घटना सारे थाना इलाके के हरगावा गांव की है.

ट्यूशन पढ़ कर लौट रहा था घर

घटना के बारे में पूर्व के विवाद को लेकर ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे छात्र को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी किशोर हरगांवा के अधिक यादव का बेटा श्रवण कुमार है. परिजनों ने बताया कि जब वह  ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था उसी दौरान पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उसे गोली मार दिया. गोली उसके बाह में लगी है. घायल श्रवण बताया कि गांव के ही संजय यादव, मुरारी यादव, डोमन यादव और रंकज यादव के साथ पूर्व विवाद था.

4 आरोपी को पुलिस ने किया गिफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही सारे थाना की पुलिस पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ लायी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व के विवाद में एक आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी से आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने पीड़ित के घर पर रोड़ेबाजी करते हुए गोली चला दिया. जो श्रवण के बांह में लग गयी. गोलीबारी मामले में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.