ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बाल वैज्ञानिक शोध कार्यक्रम 2025: विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम, 14वीं बार राज्य पुरस्कार के लिए हुआ चयन Bihar Bhumi: नए साल के पहले दिन जमीन मालिकों को नया तोहफा...CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा ! संविधान के अनुच्छेद-14 और Parity Principle का हर हाल में करना होगा पालन Vande Bharat Sleeper Train: नए साल के पहले दिन देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, किराया और रूट तय; जानिए.. Vande Bharat Sleeper Train: नए साल के पहले दिन देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, किराया और रूट तय; जानिए.. मां को जन्मदिन की बधाई: राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप ने किया भावुक पोस्ट, कहा..जब बुरा वक्त था तब भी आप मेरे साथ खड़ी थीं Bihar Crime News: नए साल के जश्न के बीच बिहार में गला रेतकर युवक की हत्या, भूमि विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: नए साल के जश्न के बीच बिहार में गला रेतकर युवक की हत्या, भूमि विवाद में मर्डर की आशंका बड़ा खुलासा: संयोग है या कुछ और...? मंत्री मंगल पांडेय की सभी 'प्रॉपर्टी' के दाम गिरे ! पटना वाले फ्लैट का 1 साल में मार्केट वैल्यू 4.33 लाख हुआ कम, सिवान-दिल्ली में भी भारी नुकसान नए साल में बिहार में जॉब की बहार: इतने लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, लाखों लोगों को रोजगार नए साल में बिहार में जॉब की बहार: इतने लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, लाखों लोगों को रोजगार

नालंदा से रहस्यमय तरीके से गायब 3 लड़कियां हुईं बरामद, मुंबई जाने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर लौंटी पटना

नालंदा से रहस्यमय तरीके से गायब 3 लड़कियां हुईं बरामद, मुंबई जाने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर लौंटी पटना

01-Sep-2021 06:26 PM

PATNA: जन्माष्टमी के दिन बाजार से फल खरीदने के लिए सोहसराय बाजार के लिए निकली एक ही परिवार की तीन लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। 2 बहने और 1 भतीजी के अचानक रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद परिजनों ने अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था लेकिन पुलिसिया जांच में यह मामला कुछ और ही निकला। मामला नालंदा के भागन बिगहा थाना क्षेत्र का है।


डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। बल्कि तीनों अपनी मर्जी से भागी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्‍मों और सीरियल में काम करने की चाहत तीनों लड़कियों में थी। इसलिए मुंबई का रुख करने को इन लोगों ने मन बना लिया था। बताया यह भी जाता है कि मुंबई जाने के दौरान जबलपुर में एक किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद तीनों बुधवार को पटना लौट आईं। यहां आते ही तीनों को पुलिस ने बरामद कर लिया तब इस बात की सूचना परिजनों और भागन विगहा थाना पुलिस को दी गयी।   


जन्माष्टमी के दिन घर से पूजन सामग्री खरीदने तीनों घर से सोहसराय के लिए निकली थी। जब देर शाम तक तीनों घर नहीं लौटी तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन जब पता नहीं चला तब परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया लेकिन तीनों बच्चियों का पता नहीं चल सका।


जिसके बाद परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी ही थी कि तभी पटना से तीनों के बरामद होने की सूचना भागन विगहा थाना पुलिस की मिली। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। एक ही घर के तीन लड़कियों के अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने के बाद घर में मातम का माहौल था। 


तीनों बच्चियों के पटना में मिलने की खबर जैसे ही घरवालों को मिली। परिवारवालों ने राहत की सांस ली। फिलहाल अब सवाल उठता है कि लड़कियां खुद भागी थी या किसी के कहने पर भागी थी। इस पूरे मामले का पता लगाने में पुलिस जुटी है। फिलहाल बरामद लड़कियों से पूछताछ में पुलिस जुट गयी है।