टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब
16-May-2020 02:46 PM
By Pranay Raj
NALANDA :नालन्दा जिले के बिहारशरीफ़ सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है। हॉस्पिटल परिसर में प्रसव पीड़ा से महिला छटपटाती रही लेकिन महिला को काफी देर बाद तक भर्ती नहीं किया गया । बेड नहीं मिलने पर महिला ने बाहर खुले में ही बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी कोरोना का बहाना बना कर महिला को भर्ती करने से बचते रहे।
नूरसराय प्रखंड के मेंयार गांव निवासी धारो यादव के पत्नी गौरी यादव को प्रसव के लिए उसके भतीजे बबलू कुमार ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल पहुंचने के बाद वहां के मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को भर्ती कराना मुनासिब नहीं समझा। उसे तड़पने के लिए बाहर ही छोड़ दिया।
काफी देर तक महिला के परिजन भर्ती किए जाने की आस लिए अस्पताल के बाहरी परिसर में बैठे रहें लेकिन हॉस्पिटल के कर्मियों का दिल नहीं पसीजा। अंत में प्रसव पीड़ से तड़प रही महिला ने महिला ने बच्चे को खुले में ही जन्म दिया।
इधर जानकारी मिलने के बाद मीडिया की पहल पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बाहर में प्रसव के बाद उसे अस्पताल के अंदर ले जाकर बेड मुहैया कराया गया। परिजनों ने बताया कि कोरोना का बहाना बना अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को तड़पता छोड़ दे रहे हैं।