ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / पर्यटन विभाग ने शुरू किया टूर पैकेज, छह सौ में करें नालंदा- राजगीर-...

पर्यटन विभाग ने शुरू किया टूर पैकेज, छह सौ में करें नालंदा- राजगीर- पावापुरी और बोधगया की सैर

22-Dec-2020 11:12 AM

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में लंबे समय तक बंद रहने के बाद अब पर्यटन भी धीरे-धीरे खुलने लगा है. एक बार फिर से बिहार राज्य पर्यटन निगम भी पर्यटक के लिए टूर पैकेज चालू करने जा रहा है. 

कोरोना काल में लंबे समय से बंद रहे नालंदा, राजगीर, पावापुरी, गया और बोधगया के लिए पर्यटक टूर पैकेज को चालू करने का ऐलान किया गया है. 25 दिसंबर से टूर के लिए बुकिंग शुरू होगी और इसके लिए 600 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा. टूर की शुरूआत 2 जनवरी से शुरू होगी. ये एक दिन का पैकेज है और टूर पटना से शुरू होकर वापस पटना में खत्म होगा.

टूर के लिए बस या ट्रैवलर होटल कौटिल्य विहार से रवाना होगी. यदि आप भी जाना चाहते हैं तो आपको कम से कम एक दिन पहले बुकिंग कराना होगा. बस सुबह 7 बजे चलेगी और शाम में 8 बजे पटना आ जाएगी.  पर्यटकों के लिए पिक अप और ड्राॅप प्वाइंट होटल कौटिल्य विहार ही रहेगा.  पर्यटकों की संख्या 20 से कम होगी तो ट्रैवलर से भेजा जाएगा और 20 से अधिक की संख्या में होने पर पर्यटक को बस से ले जाया जाएगा. 

सभी पर्यटक को कोरोना से जुड़े गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा. विभाग की ओर से हर पर्यटक को सेनेटाइज किया जाएगा. बस में ड्राइवर और बस के स्टाफ के अलावा एक गाइड भी रहेगा जो पर्यटकों को स्थल की विशेष जानकारी देंगे.