हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Jan-2022 10:00 AM
NALANDA : जहरीली शराब से मौत मामले में नालंदा के सोहसराय के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है. छोटी पहाड़ी में 11 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद आईजी ने किया सस्पेंड. जहरीली शराब से मौत का शक है।
बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र की छोटी पहाड़ी में शनिवार कथित रूप से जहरीली शराब पीने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. एक के बाद एक कुल 11 लोगों की लगातार हुई मौत से दिन भर इलाके में अफरातफरी मची रही.
पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी भी की है. इस मामले में अब तक 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शनिवार को पुलिस ने आस पास के इलाकों में तलाशी लेने पर नई सराय से बिहार थाना पुलिस ने 23 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद किया था. हालांकि पुलिस अभी भी शराब से मौत की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन परिवार वाले लगातार शराब से मौत बता रहे हैं.
नालंदा में 11 लोगों की कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले की जांच आइजी के निर्देशन पर हो रही है. पुलिस मुख्यालय के साथ ही गृह विभाग और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग भी मामले पर लगातार ही नजर बनाए हुए है. पुलिस अभी इन मौतों को संदिग्ध मान रही है.