Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग
17-Dec-2020 06:31 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने जज को निशाना बनाया है. बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर पथराव करते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना नालंदा जिले की है. जहां हिलसा कोर्ट के एडीजे वन पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे-1 जयकिशोर दुबे जब कोर्ट से अपने आवास लौट रहे थे. तभी पहले से घात लगाए आधा दर्जन अपराधियों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया, जहां उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.
इतना ही नहीं अपराधियों ने भागने के दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की है. जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच एक खोखा भी बरामद किया है. बताया यह भी जा रहा है कि सभी अपराधी पैदल थे और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भागने में सफल रहा. सबसे बड़ी बात यह है कि हिलसा बाजार में इस तरह की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं और अब न्यायाधीश को भी अपना निशाना बना रहे हैं.
जज के ऊपर हुए हमले के बाद स्थानीय लोग नालंदा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जांच की जा रही है.