खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
18-Jun-2021 03:06 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA: बिहार में बेरोजगारी का क्या आलम है इसकी बानगी बिहारशरीफ में देखने को मिली। इन दिनों यहां एएनएम के लिए बहाली चल रही है। जहां महज तीन महीने की नौकरी के लिए रोजाना हजारों की भीड़ उमड़ रही है। हैरानी की बात है कि 80 पदों के लिए निकली बहाली के लिए हजारों महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। भीड़ ऐसी की इस दौरान दो गज दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। यहां कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है।
महिला अभ्यर्थियों के भीड़ की यह तस्वीर बिहारशरीफ के डीआरसीसी भवन की जहां इन दिनों एएनएम की बहाली चल रही है। बिहार के हर कोने से महिला अभ्यर्थी नौकरी की चाह में यहां पहुंच रही है। भले यह नौकरी महज 3 महीने के लिए ही हो लेकिन हर किसी को नौकरी की जरूरत है। एएनएम के 80 पदों के लिए यहां भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ इतनी अधिक थी की फॉर्म जमा करने के दौरान कई महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद डीआरसीसी भवन में आज अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान किसी तरह की व्यवस्था नहीं रहने के कारण अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को शांत कराया।
दरअसल कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व तैयारी को लेकर नालंदा में 80 एएनएम की बहाली की जानी है। जिसके लिए पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में बेरोजगार महिलाएं काउंसलिंग के लिए पहुंची। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण कईयों की तबीयत खराब हो गयी और कई तो बेहोश होकर गिर पड़ी जिससे सेंटर पर अफरा-तफरी मच गयी।
इंटरव्यू देने आई महिलाओं का कहना है कि यहां किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि एएनएम की काउंसलिग के लिए वे यहां पर आई है। यदि पहले पता रहता कि तीन महिने की नौकरी के लिए इतनी भीड़ उमड़ेगी और इतनी मशक्कत करनी पड़ेगी। तब वह काउंसलिंग के लिए कभी नहीं आती। काउंसलिंग के दौरान यहां किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गयी है। जिससे यहां आने वाली अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी एएनएम की बहाली की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ने से व्यवस्था चरमरा गयी और इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी।