ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / नक्सलियों के छक्के छुड़ाने वाले 33 पुलिस ऑफिसर्स होंगे सम्मानित, पटना SSP को...

नक्सलियों के छक्के छुड़ाने वाले 33 पुलिस ऑफिसर्स होंगे सम्मानित, पटना SSP को भी मिलेगा पुरस्कार

31-Dec-2022 09:17 AM

PATNA : नक्सलियों से लड़ने के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ये वही पुलिस पदाधिकारी हैं जो नक्सलियों को ढेर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसमें पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का भी नाम शामिल है। इसके अलावा एसएसपी जयंतकांत और इंस्पेक्टर मोहम्मद सुजाउद्दीन को पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक मिला है। मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, वैशाली एसपी मनीष कुमार, गया सिटी एसपी राकेश कुमार और तत्कालीन इमामगंज डीएसपी अजीत कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा। 



गृह मंत्रालय की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक इंस्पेक्टर मोहम्मद सुजाउद्दीन नालंदा में 13 मार्च 2009 से 25 मई 2017 तक और मुजफ्फरपुर में 26 मई 2017 से अब तक नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। एसएसपी जयंतकांत ने बेतिया में 4 जनवरी 2018 से 9 नवंबर 2019 और मुजफ्फरपुर में 10 नवंबर 2019 से अबतक पोस्टिंग के दौरान उग्रवादियों की गिरफ्तारी के चले अभियान का नेतृत्व किया।



आपको बता दें, बिहार पुलिस के कई ऐसे भी अधिकारी शामिल हैं, जिन्हे IPS के पद पर पदोन्नति दी गई। इनमें पुलिस ऑफिसर मो. क्वासिम, मनीष कुमार, अमृतेंद्र शेखर ठाकुर, ललित मोहन शर्मा के नाम शामिल हैं. भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया।