सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
02-Dec-2022 07:02 AM
PATNA : बिहार के 224 नगर निकायों का चुनाव दिसंबर में दो चरणों में कराये जाने के राज्य निर्वाचन आयोग में नयी कानूनी अड़चनें सामने आ गयी है. मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. इस बीच पटना हाइकोर्ट में छह दिसंबर को इससे संबंधित दो महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई होगी. पटना हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की बेंच नगर निकाय चुनाव पर सुनवाई करेगी. इसी दिन सरकार कोर्ट को इबीसी आयोग की रिपोर्ट की जानकारी दे सकती है. हालांकि राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को सुप्रीम कोर्ट में भी जवाब देना है.
गुरूवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
वैसे गुरूवार को पटना हाइकोर्ट में नगर निकायों में प्रशासकों की तैनाती को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई हुई. अंजू देवी बनाम राज्य सरकार और विजय कुमार विमल बनाम राज्य सरकार के इस मामले में जस्टिस ए अमानुल्लाह और जस्टिस सुनील दत्त मिश्र की खंडपीठ में सुनवाई हुई. दरअसल इस याचिका में नगर निकायों को प्रशासकों के जरिये चलाये जाने को चुनौती दी गयी है इस दौरान याचिकाकर्ता के वकीलों ने नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाने की मांग की. लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट औऱ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के बेंच में होने के कारण इस बेंच ने चुनाव पर रोक लगाने को लेकर खंडपीठ ने कोई टिप्पणी नहीं की.
अब नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त किये जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका के साथ साथ डिप्टी मेयर के पद पर आरक्षण से संबंधित याचिका पर छह दिसंबर को मुख्य न्यायाधीश की बेंच में सुनवाई होगी. गुरुवार को जस्टिस ए. अमानुल्लाह की बेंच में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि नगर निकायों में अति पिछड़ों को आरक्षण देने के संबंध में अति पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आ गयी है. सरकार का पक्ष रखते हुए एडवोकेट जेनरल ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है. सुनवाई के दौरान अदालत में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव भी मौजूद थे.
एडवोकेट जेनरल ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी है. इसके अनुसार 18 दिसंबर को पहले चरण और 28 दिसंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा. 31 दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. एडवोकेट जेनरल ने कोर्ट से कहा कि अति पिछडा वर्ग आयोग की रिपोर्ट भी आ गयी है. राज्य सरकार की ओर से कोर्ट से आग्रह किया गा कि चूंकि इससे संबंधित मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में होनी है. ऐसे में ये कोर्ट उस सुनवाई के बाद इस मामले की सुनवाई करे.
हालांकि हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वालों की ओर से बहस करते हुए अधिवक्ता एसबीके मंगलम ने कोर्ट को बताया कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार पांच वर्ष की अवधि समाप्त होने के पहले नगर निकाय का चुनाव हर हाल में करा लेना है. बिहार में इसका पालन नहीं किया जा रहा है. कई नगर निकायों में प्रशासकों द्वारा काम कराया जा रहा है. ये संवैधानिक तौर पर गलत है. उन्होंने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग आयोग को डेडिकेटेड कमीशन का दर्जा देने से इंकार कर दिया है. सरकार जिस रिपोर्ट की बात कह रही है उसमें कोई नयी बात नहीं कही गयी है और राज्य निर्वाचन आयोग पहले की अधिसूचना के आधार पर ही चुनाव करा रहा है.