ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / नगर निकाय चुनाव का एलान आज, 19 दिसंबर को एक चरण में हो...

नगर निकाय चुनाव का एलान आज, 19 दिसंबर को एक चरण में हो सकती है वोटिंग

22-Nov-2022 09:04 AM

RANCHI : नगर निकाय चुनाव के लिए आज बिगुल बजने की उम्मीद है। झारखंड में नगर निकाय चुनाव एक चरण के अंदर कराए जाने की संभावना है। प्रदेश में आगामी 19 दिसंबर को राज्य के सभी 48 नगर निकायों का चुनाव कराया जा सकता है और 22 दिसंबर को नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। इसकी अधिकारिक घोषणा आज होनी है। नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेजा गया है और राज्यपाल से सहमति भी सोमवार को मिल चुकी है। मंगलवार यानी आज इसकी अधिसूचना जारी होने की पूरी संभावना है।




झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार यह है कि 25 दिसंबर यानी क्रिसमस से पहले पूरी चुनावी प्रक्रिया खत्म कर ली जाए। झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव होना है, उनमें रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, आदित्यपुर, मानगो, मेदिनीनगर और चास नगर निगम का चुनाव होना है। जबकि 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों का भी चुनाव शामिल है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग वोटिंग ईवीएम के जरिए कराएगा, इसलिए परिणाम भी जल्दी मिलने की संभावना है।




बिहार में झारखंड से पहले नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी लेकिन आरक्षण को लेकर मामला फंस गया। अबतक बिहार में नगर निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है जबकि झारखंड में इसकी घोषणा होने जा रही है। आपको बता दें कि झारखंड के 48 नगर निकायों में से 14 का कार्यकाल साल 2020 में ही पूरा हो चुका था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से चुनाव टाल दिया गया। इन निकायों में सीईओ के जरिए काम चलाया जा रहा था, लेकिन अब निकाय चुनाव की घोषणा होने जा रही है। झारखंड में राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारी पूरी कर चुका है इसके लिए सभी जिलों के डीसी और एसपी को आवश्यक निर्देश भी दिए जा चुके हैं।