ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / नदी में उफान आने के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन, आनन-फानन में...

नदी में उफान आने के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन, आनन-फानन में शुरू किया बाढ़ निरोधी काम

10-Jul-2024 10:16 AM

By First Bihar

SEOHAR: बारिश और पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बिहार की अधिकतर नदियां उफान पर आ गई हैं। नीचले इलाको में नदी का पानी फैल रहा है और नदियों में कटाव भी तेजी से कटाव हो रहा है। अब आनन-फानन में नदियों के तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है। शिवहर में बागमती नदी में उफान आने के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है।


दरअसल, नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से शिवहर में बागमती नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव से मोहारी गांव में बागमती नदी तटबंध किनारे तेजी से कटाव शुरू हो गया है। मोहारी में तटबंध किनारे हो रहे कटाव से अब तटबंध पर खतरा मडराने लगा है।


आनन-फानन में जिला प्रशासन ने कटाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया है। डीएम पंकज कुमार, एसपी अनंत कुमार राय, एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनिल कुमार समेत जिला के तमाम पदाधिकारियों ने मोहारी पहुंचकर चलाए जा रहे बाध निरोधी कार्य का जायजा लिया। तटबंध किनारे हो रहे कटाव के रोकने के लिए युद्ध स्तर पर बोरा में मिट्टी भरकर रखा जा रहा है ताकि कटाव को रोका जा सके।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा