हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Aug-2022 02:36 PM
DARBHANGA : खबर दरभंगा से आ रही है, जहां नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक वृद्ध और एक बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों ने मृत बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के दो अलग-अलग इलाके में नदी में फिसल कर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. पहली घटना बहेड़ी प्रखंड के अटहर दक्षिणी पंचायत के अटहर गांव की है. 65 वर्षीय रामनारायण यादव शौच के क्रम में कमला नदी में फिसल गए. इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला.
वहीं, दूसरी घटना गौड़ाबौराम प्रखंड के बड़गांव ओपी क्षेत्र स्थित मंसारा गांव की है. जहां मोहम्मद इब्राहिम के 13 वर्षीय पुत्र सुफियान की मौत कमला नदी में डूबने से हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने मृत बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला. घटना स्थल पर पहुंचे सीओ आर के सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.