कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
14-Apr-2021 02:56 PM
SARAN : बिहार के सारण जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की मौत हो गई. रिविलगंज के विजयराय टोला स्थित करियावा मंदिर के सामने नदी में स्नान करने गए दोनों युवक फोटो शूट कर रहे थे. इस दौरान उन दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई. दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक सरयू नदी घाट पर स्नान करने गये थे. स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. आसपास स्नान कर रहे लोगों ने शोर किया तो लोग दौड़कर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना के बाद काफी संख्या में लोग नदी पर पहुंच गए. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतकों की पहचान ओम कुमार सिंह और सुरेश सिंह के रूप में की गई है. सुरेश अपने मामा के घर विजय राय के टोला गांव में ही रहता था. स्थानीय गोताखोरों ने सरयू नदी से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने दोनों शवों को एनएच 19 पर रखकर सड़क जाम कर दिया है.