ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में डॉक्टर दंपति की मौत, खड़े कंटेनर में कार ने मारी जोरदार टक्कर

Bihar Road Accident: बिहार के वैशाली में टोल प्लाजा के पास कोहरे के कारण खड़े कंटेनर से कार टकरा गई, जिसमें अररिया सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर दंपति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक घायल है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास हुए एक सड़क हादसे में एक डॉक्टर दंपति की मौत हो गई। यह घटना शनिवार तड़के कोहरे के कारण हुई, जब उनकी कार एक खड़े कंटेनर से टकरा गई।


मृतकों की पहचान अररिया सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. जितेंद्र प्रसाद (50) और उनकी पत्नी (45) के रूप में हुई है। वे पटना जिले के निवासी थे और अररिया से पटना स्थित अपने घर लौट रहे थे। सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4:15 बजे मुजफ्फरपुर से पटना जाने वाली लेन में हुआ। कोहरे के कारण कार ने बाईं ओर एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।


सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को निकालकर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने डॉक्टर दंपति को मृत घोषित कर दिया। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें डॉक्टर दंपति के अलावा एक कार चालक भी था।


चालक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है। कार में मौजूद एक कुत्ता भी सुरक्षित बच गया। हादसे की खबर मिलते ही डॉक्टर दंपति के परिजन पटना से हाजीपुर सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता