बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Sep-2024 08:26 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : जमुई के खैरमा नदी घाट में बिना सेफ्टी बेल्ट के मजदूरों से 33000 का तार लगवाने के दौरान एक मजदूर नदी की तेजधार में बह गया। जिसका घंटों तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद घटना की जानकारी सीओ को दी गई। इस घटना को लेकर मजदूर के परिजन काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और इस मामले में मदद की मांग कर रहे हैं।
वहीं जानकारी मिलने के बाद जमुई सीओ ललिता कुमारी तथा बरहट प्रखंड के सीओ मौके पर पहुंचे और मजदूर को खोजने के लिए बुधवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की बात कही। वहीं, लापता हुए मजदूर की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के जीत झींगोई सरसा टोला निवासी सत्यनारायण यादव का 32 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है।
लापता मजदूर के चाचा दामोदर यादव ने बताया कि 500 हजार रुपए प्रतिदिन की दर से उसका भतीजा ठिकेदार संजय कुमार भालोटिया के कहने पर कियुल नदी घाट पर गिरे 33000 का तार को ठीक करने के लिए पहुंचा था। गहरा पानी होने के कारण मजदूरों ने ठेकेदार और विद्युत विभाग के पदाधिकारी को ज्यादा पानी होने का हवाला देते हुए काम दूसरे दिन करने की बात कही।
लेकिन बिजली विभाग के पदाधिकारी ने दबाव बनाते हुए मजदूरों को कहा कि हर हाल में तार आज ही जोड़ना है। जिसको लेकर 10 मजदूर 33 हजार वॉल्ट के तार को जोड़ रहा था। उसी दौरान विवेक कुमार का पैर बिजली पोल से फिसल गया और खैरमा नदी घाट के गहरे पानी में गिर गया। पानी के तेज बहाव के कारण विवेक लापता हो गया। घटना की जानकारी के बाद अन्य मजदूरों और स्थानी लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन देर रात तक विवेक का कोई सुराग नहीं मिला।
उधर, घटना की जानकारी के बाद लापता मजदूर के पिता और अन्य परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बता दें कि बीते तीन दिनों से हो रहे हैं मूसलाधार बारिश के कारण नदिया उफान पर है। परिजनों को भी आशंका है कि इतने गहरे पानी में डूबने से अब उनका पुत्र नहीं रहा होगा। सीओ ललिता कुमारी ने बताया कि बुधवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंच जाएगी और लापता मजदूर को खोजा जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...