BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
06-Oct-2023 02:00 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पटना पहुंचे थे। इस दौरान बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू परिवार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बीजेपी किसी को अपने कंधे पर नहीं बैठाएगी और अपने बल पर बिहार में सरकार बनाएगी। नड्डा के बयान पर लालू प्रसाद के बड़े बेटे मंत्री तेजप्रताप यादव ने पलटवार दिया है।
तेजप्रताप ने कहा है कि कोई भी बिहार में चक्कर लगाएगा उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नरेंद्र मोदी भी आएंगे तो बिहार से हार कर वापस जाएंगे। जेपी नड्डा के दावा करने पर कि बीजेपी बिहार में अपने दम पर सरकार बनाएगी, इसपर तेजप्रताप ने कहा कि अपने दम पर तो वे लोग हार भी तो रहे हैं। अमित शाह और बीजेपी के अन्य नेता हनुमान जी की गदा लेकर घूम रहे थे लेकिन बजरंगबली का गदा उन्हीं को लग गया।
तेज प्रताप ने नड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि जेपी नड्डा जबतक आरजेडी की बुराई नहीं करेंगे और लालू प्रसाद का नाम नहीं लेंगे तब तक उनका काम नहीं चलने वाला है, इसलिए बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा आरजेडी और लालू परिवार की बुराई नहीं करेंगे तो नरेंद्र मोदी उनकी दाल रोटी छीन लेंगे। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों को लेकर जेपी नड्डा द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों कोई खत्म नहीं कर सकता है। फर्स्ट बिहार के लिए शैलेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..