ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / पटना : नाच देखने के विवाद में जमकर मारपीट, 40 लोग घायल, दूल्हे...

पटना : नाच देखने के विवाद में जमकर मारपीट, 40 लोग घायल, दूल्हे की हालत नाजुक

21-Feb-2020 09:35 AM

By Sumit Kumar

PATNA : पटना से सटे नौबतपुर थाना इलाके के धोबिया कालापुर गांव में गुरुवार की रात आयोजित शादी समारोह में नाच देखने के विवाद में बराती और सराती आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई, जिसमें दूल्हा समेत 40 लोग घायल हो गए. जिसमें से दूल्हें की हालत गंभीर बताई जा रही है.

देखिए वीडियो:  

घायल दूल्हे को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना भेजा गया, जिसके कारण शादी की रस्म टल गयी़. मिली जानकारी के अनुसार बिक्रम थाना इलाके के पतूत के महेंद्र नगर से बरात कालापुर गांव आयी थी. बारात के लिए नाच का इंतजाम किया गया था. 

तभी नाच के दौरान ही डांसर को पैसा देने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बराती और गांव के नाच देखनेवाले आपस में भिड़ गय़े. देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी और जमकर ईंट-पत्थऱ चले. इसी बीच दूल्हा बीचबचाव करने पहुंचा तो सभी ने उसकी भी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. गांव के लोगो ने बारात में आई गाड़ी को भी छतिग्रस्त कर दिया. घायल दूल्हा को इलाज के लिए पटना ले जाया गया़ जहां अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस संबंध में नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि अभी तक किसी भी तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन देने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.