Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
26-Jul-2024 03:21 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के द्वितीय सत्र में गैरसरकारी संकल्प लिया जा रहा है। इस बीच विपक्ष ने गैर सरकारी संकल्प को फाड़ कर फेक दिया और सरकार के खिलाफ सदन के जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया। विपक्ष के विधायक बेल में गैर सरकारी संकल्प के कागज़ को फाड़ कर फेंक दिया। उसके बाद स्पीकर ने उन्हें कड़ी चेतवानी दी।
दरअसल, दूसरे सेशन में विधानसभा में विपक्ष के विधायकों ने एकबार फिर हंगामा किया। लेफ्ट के विधायक ने गैर विधायी संकल्प के दौरान 65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव बिहार विधानसभा से पास करा कर केंद्र को भेजने की मांग की। जिसके जवाब में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अभी हाईकोर्ट ने मामले में रोक लगा रखी है। सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है और केंद्र सरकार से भी आग्रह किया गया है। इस पर स्पीकर ने ध्वनि मत से अजीत कुमार के प्रस्ताव संकल्प को रद्द कर दिया।
जिसके बाद विपक्ष इस पर वोटिंग कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगा। लेकिन, इसके बाद भी विपक्ष हंगामा करने लगे। इतनी ही नहीं आसन के तरफ कागज़ भी फेंका। उसके बाद स्पीकार ने कहा कि इनका नाम नोट किगिए। उसके बाद माले विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि नाम क्यों नोट करवा रहे सीधा फांसी पर ही चढ़ा दीजियेगा।
उधर, माले विधायक सत्यदेव राम ने स्पीकार पर आरोप लगाया की यह तानाशाही कर रहे है। जिस पर स्पीकर ने नंदकिशोर यादव ने कहा कि आप आसान को धमका नही सकते हैं। जिसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने गैर सरकारी संकल्प की कॉपी फाड़ कर हवा मे उड़ाया और सदन से वाक आउट कर दिया।