पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
20-Feb-2024 01:02 PM
By VISHWAJIT ANAND
MUZAFFARPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज से जन विश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा के दौरान वे जनता के बीच जाकर लोकसभा चुनाव अभियान का भी आगाज कर रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी के इस यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड से हो रही है। जहां तेजस्वी ने खुद की पार्टी पर लगने वाले धब्बे को लेकर भी बड़ा एलान किया है।
तेजस्वी यादव ने समझाया BAAP का मतलब
तेजस्वी यादव ने कहा कि- कुछ लोग कहते हैं राजद माई (MY) की पार्टी है , लेकिन आज उनलोगों को बताना है कि हमारी पार्टी राजद न सिर्फ माई (MY) की पार्टी है बल्कि ये बाप(BAAP)की पार्टी है। अब आपको इसका मतलब समझना होगा। यहां B का मतलब है - बहुजन,A का मतलब -अगड़ा,A का मतलब - आधी आबादी, P का मतलब -पुअर या गरीब की पार्टी है।
'हमलोग A टू Z वाले लोग'
तो हमलोग A टू Z वाले लोग हैं। सभी बहुजन आ गए, सभी अगड़ा लोग आ गए, आधी आबादी सभी महिलाएं आ गईं, सभी पूअर हमारे गरीब आ गए। तो ये माय के साथ ही साथ बाप की भी पार्टी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग जोड़ने वाले लोग हैं तोड़ने वाले लोग नहीं हैं। हमलोग प्यार की बात करते हैं और एकता की बात करते हैं। लेकिन, भाजपा वाला लोग छोड़ना चाहता है।
'आपकी ताकत चाहिए'
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमे आपलोगों की ताकत चाहिए।अगर आप ताकत देंगे तो आपके लिए जान भी दे देंगे।हमने वादा किया था की सरकार बनी तो 10 लाख नौकरी देंगे.। 2020 में हमे षड्यंत्र से हरवाया गया।जब 2020 में हमने कहा की 10 लाख नौकरी देंगे तो नीतीश ने कहा कि कहां से नौकरी देंगे।अपने बाप के घर से नौकरी देंगे। आपने 17 महीने जो ताकत दिया उसमे हमने अपना वादा पूरा किया। हमने अबतक 5 लाख नौकरियां दिलवाने का काम किया or हमने देश भर में रिकॉर्ड कायम किया।
‘क्या पीएम मोदी लेंगे गारंटी’
वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी वाला कहता है मोदी की गारंटी है। बीजेपी बताए कि नीतीश जी की गारंटी लेंगे। नीतीश जी फिर नही बदलेंगे इसकी गारंटी लेंगा बीजेपी। नीतीश कुमार एक साल में तीन तीन बार पलटी मारे. हमने बिहार में बड़ी लकीर की खींच दी है। अब जो भी बात करेगा वो नौकरी की बात करेगा। हमे कोई जल्दीबाजी नही है। सत्ता मे रहेंगे तो आपके लिए काम करेंगे. विपक्ष मे रहेंगे तो आपकी आवाज उठाएंगे।