पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
12-Jan-2020 02:52 PM
By SONU SHARMA
MUZFFARPUR: सिपाही परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई को नकल करते जिला स्कूल से गिरफ्तार किया गया है. मौके पर पहुंची मिठनपुरा थाना की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मुन्ना भाई की पहचान पटना के दुल्हिन बाजार के धनंजय कुमार के रूप में हुई है.
हाईटेक तरीके से कर रहा था चोरी
बताया जा रहा है कि धनंजय सिपाही परीक्षा में कान में ब्लूटूथ लगा कर चीटिंग कर रहा था. इसी दौरान शिक्षक का नजर धनंजय के ऊपर पड़ा, देखते ही धनंजय ने ब्लूटूथ को कान के अंदर छुपाना चाहा, छुपाने में ब्लूटूथ और अंदर घुस गया,जिसके बाद शिक्षक ने इस घटना की जानकारी मिठनपुरा थाना को दी,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच धनंजय को गिरफ्तार कर लिया.
कान के अंदर फंस गया ब्लूट्रथ
चोरी करने वाला युवक ने कान के अंदर ब्लूटूथ को अंदर कर दिया. जिसके कारण वह फंस गया. पुलिस निकाले के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहां नकल करने के दौरान उसके कान में लगे यंत्र अंदर चले जाने की वजह से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी चिकित्सा सदर अस्पताल में संभव नहीं थी.
11880 पदों पर होने वाली है भर्ती
बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज हो रही है. 12 जनवरी और 20 जनवरी को दो दिन परीक्षा होने वाली है. परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है. विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी हो रही है. परीक्षा सेंटर पर बॉयोमैट्रीक तरीके से उंगलियों के निशान भी लिए गए. विभाग के मुताबिक कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. लेकिन फिर इस तरह की चोरी का मामला सामने आया है. इस परीक्षा के लिए राज्य भर में 550 सेंटर बनाए गए हैं. इस परीक्षा में तकरीबन 12 लाख 66 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.