BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट
20-Jan-2021 07:23 AM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. मंगलवार की देर शाम सरैया थाना क्षेत्र के छितरी रोड में अपराधियों ने पोखरैरा निवासी विक्की कुमार को गोली मार दिया.
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में विक्की को इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार विक्की बाजार से घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. विक्कीको गोली लगने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आज शाम वह घर लौट रहा था इसी क्रम में अज्ञात अपराधियो ने उसे गोली मारकर भाग निकले. मौके पर पहुंची सरैया थाना की पुलिस ने बताया कि बताया कि एक युवक को गोली लगी है. सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है. जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.