ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
02-Feb-2021 09:14 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस थाने में आग लग गई है. पुलिस स्टेशन में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना की है, जहां अचानक थाना में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि यह घटना कैसे हुई, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. आग लगने के बाद वहां मौजूद पुलिसवाले अपनी जान बचाकर भागे और फिर एक सुरक्षित स्थान पहुंचकर उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की.
थाने में आगलगी की सूचना मिलते ही फौरन वहां फायर ब्रिगेड की भी टीम पहुंची और उन्होंने पुलिसवालों के साथ मिलकर आग को बुझाने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार जब्ती वाहनों और अन्य सामान जिस जगह रखे गए थे, आग वहीं पर लगी है. आगलगी की इस घटना से काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है.