ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला road accident : कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ईशान की शान के मुरीद हुए सीएम नीतीश, ट्वीट कर दी बधाई Bihar Police : अब पहले से और अधिक हाईटेक होगी बिहार की पुलिस, अब इस पोर्टल से जुड़ी देशभर की एजेंसी; जानिए क्या होगा फायदा Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा

बिहार में बडे नेताओं और आलाधिकारियों के आरामगाह में निकला भयानक कोबरा, प्रशासन में मच गयी अफरातफरी

बिहार में बडे नेताओं और आलाधिकारियों के आरामगाह में निकला भयानक कोबरा, प्रशासन में मच गयी अफरातफरी

28-Jan-2022 09:48 PM

MUZAFFARPUR : जिस सरकारी गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री से लेकर दूसरे मंत्री, बडे नेता और आलाधिकारी आराम फरमाते हों वहां एक भयानक कोबरा निकल जाये तो क्या होगा. खबर मिलते ही प्रशासन की सांसे फूल गयी. कोबरा को पकड़ने के लिए सारा जतन लगा दिया गया, लेकिन विषैला सांप कमरे में घुसने के लिए बेताब था. 


मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस का वाकया

मुजफ्फरपुर शहर के माड़ीपुर इलाके में सर्किट हाउस है. सीएम नीतीश कुमार हों या सरकार के दूसरे मंत्री या फिर आलाधिकारी. अगर मुजफ्फरपुर में रात में रूकना हो तो यहीं ठहरते हैं. इसी सर्किट हाउस में शुक्रवार को एक लंबे जहरीले सांप को घूमता देखकर हड़कंप मच गया. सर्किट हाउस के परिसर में एक विषैला गेहुअन सांप जिसे अंग्रेजी में इंडियन स्पैक्टिकल कोबरा भी कहते हैं निकला और इधर-उधर भागने लगा. 5 फीट लंबे सांप को इधर उधर भागते देख सर्किट हाउस के कर्मचारी दहशत में आ गए.

उधर सांप मेन बिल्डिंग के बाहर था लेकिन वह बार-बार अंदर के कमरे और हॉल में घुसने की कोशिश कर रहा था. सर्किट हाउस में काम करने वाले कर्मचारी किसी तरह से उसे भगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सांप था कि बार-बार वहीं मंडरा रहा था. वह सर्किट हाउस बिल्डिंग से दूर भाग ही नहीं रहा था. कर्मचारी डर रहे थे कि अगर वह मेन बिल्डिंग के कमरे में घुस गया तो भारी मुसीबत हो जायेगी. फिर उसे ढूंढ़ना मुश्किल हो जायेगा.


इसी बीच कर्मचारियों ने वन विभाग को सांप निकलने की खबर दी. कुछ देर बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मुजफ्फरपुर के सर्किट हाउस में पहुंची. लेकिन वन विभाग की टीम को सांप को पकड़ने में कड़ी मशक्कत करना पड़ा. सांप पकडे जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बताया कि इस सांप की लंबाई करीब पांच फीट है. ज्यादा ठंढ होने के कारण वह अपने बिल से बाहर निकल गया होगा. वैसे मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस में सांप निकलने की ये पहली घटना नहीं है. इससे पहले पिछले साल भी बारिश के मौसम में सर्किट हाउस में सांप निकल गया था. उसे भी वन विभाग की टीम ने पकडा था.