ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / खाना नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने पुलिस पर किया हमला, थानेदार...

खाना नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने पुलिस पर किया हमला, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल

06-Aug-2020 08:03 AM

MUZAFFARPUR:  भोजन नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटे आई हैं. थानेदार का सिर फट गया है. यह घटना सकरा प्रखंड के विष्णुपुर बघनगरी गांव के पास की है. 

दारोगा का पिस्टल छिना

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि खाना नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने एनएच 28 को जाम कर दिया था. सड़क जाम हटाने के लिए बुधवार की रात पुलिस की टीम पहुंची. हटाने की कोशिश करने लगी. जिससे नाराज बाढ़ पीड़ितों ने पुलिस पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ ने थानेदार का पिस्टल भी छिन लिया है. 

पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

बाढ़ पीड़ितों में गुस्सा इतना था कि पुलिस के दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा. हमले में सकरा पुलिस गाड़ी छोड़कर पीछे हट गई. सिर फटने से घायल थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद समेत घायलों को को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. तीन जवानों में एक का हाथ और दो के पैर टूटने की बात बताई जा रही है. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि हमला करने वाले बाढ़ पीडितों की संख्या करीब 100 से अधिक थी.