PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच
21-Dec-2020 01:53 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : जिले के नगर थाना इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां सिकंदरपुर अम्बेडकर नगर मुहल्ले में एक युवक का शव उसके ही घर से फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान अम्बेडकर नगर निवासी पौदार साहनी के बेटे बबलू सहनी के रूप में हुई. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी, जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक मछली का व्यापार करता था और वह कल देर रात अपने पिता से पैसे लेकर कुछ खाया पिया था और आज उसका शव उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला.
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालात कुछ दिनों से सही नही था. बीते कुछ दिनों से अजीबो गरीब व्यवहार करता था. कल रात वह घर पर आके सोया और आज सुबह इस तरह की घटना सामने आई.