मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
29-Jul-2020 07:07 AM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप कोरोना की जांच नहीं करा पायेंगे. मुजफ्फरपुर के डीएम ने ही ऐसा ही आदेश जारी किया है. डीएम साहब का कहना है कि कई लोग गलत नाम पता देकर कोरोना की जांच करा रहे हैं. ऐसे एक दर्जन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का भी आदेश दे दिया गया है.
मजफ्फरपुर के डीएम ने जिले में कोरोना जांच के लिए अब आधार कार्ड देना अनिवार्य कर दिया है. डीएम ने 12 लोगों पर FIR दर्ज करने का भी आदेश दिया है. आरोप ये है कि उन्होंने गलत नाम-पता बताकर कोरोना की जांच करायी है. डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आधार कार्ड के नियम का सख्ती से पालन कराने को कहा है.
दरअसल डीएम साहब कह रहे हैं कि उनके जिले में बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी संतुष्टि के लिए कई कई बार जांच कराई है. बार-बार जांच कराने के कारण जिले में मरीजों के आंकड़े में काफी बढ़ोतरी हुई है. लिहाजा ये फैसला लिया गया है. डीएम ने कहा है कि अब आधार कार्ड देने के साथ ही जांच के लिए आये व्यक्ति से नाम-पता और मोबाइल नम्बर निश्चित रूप से लिया जाए.
एक दर्जन लोगों पर एफआईआर
मुजफ्फरपुर के डीएम ने गलत पता देकर कोरोना की जांच कराने वाले एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश दिया है. उनके मुताबिक कोविड जांच कराने के क्रम में कुछ ऐसे व्यक्ति भी सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी सैंपलिंग देते समय गलत पता दर्ज कराया था. बाद में जब उनकी ट्रेसिंग की गई तो वे बताए गए पते पर नहीं मिले. ऐसे 12 लोगों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें से छह व्यक्ति मोतीपुर, दो मुरौल, एक कांटी, दो सकरा और एक साहेबगंज से संबंधित है ।