ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / मुजफ्फरपुर में छात्रा से दुष्कर्म के बाद युवक हुआ फरार, परिवार के तीन...

मुजफ्फरपुर में छात्रा से दुष्कर्म के बाद युवक हुआ फरार, परिवार के तीन लोग गिरफ्तार

12-Jan-2022 09:05 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से चौकाने वाली घटना सामने आई है। देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में मंगलवार को पुलिस ने दुष्कर्मी के मां-बाप और चाची को हिरासत में ले लिया है। वहीं दुष्कर्मी घर छोड़कर फरार है। घटना पांच जनवरी की बताई गई है। पीडि़ता के स्वजनों ने बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ घर के बगल के खेत में बकरी बांधने गई थी। मां खेत से घर लौट आई और बच्ची वहीं खेलने लगी। 


इस दौरान आरोपित उसे बहला-फूसला कर घर पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया। बच्ची जब रोने - चिल्लाने लगी तो दुष्कर्मी ने चाकलेट देकर रोने-चिल्लाने से रोका और उसे घर भेज दिया। बच्ची अपने मामा के घर अपनी मां के साथ एक वर्ष से रह रही थी। उसका घर करजा थाना के एक गांव में है। बताया जाता है कि दुष्कर्म के बाद दुष्कर्मी व उसके स्वजन मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाने लगे। ऐसा नहीं करने पर पीडि़ता के स्वजनों को मारने-पीटने की धमकी दी जाने लगी। भय से बच्ची को स्वजन घर में छुपाए रहे। बच्ची की तबीयत सोमवार को बिगडऩे पर उसकी मां ने आस-पड़ोस के लोगों को इस घटना की जानकारी दी और उसे एसकेएमसीएच ले गई। 


इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने एसडीपीओ सरैया राजेश कुमार शर्मा को दी। उनके आदेश पर देवरिया पुलिस ने एसकेएमसीएच पहुंच कर पीडि़ता की मां का बयान लिया। थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीडि़ता की मां के फर्दबयान पर एफआइआर की प्रक्रिया चल रही है। उधर, मंगलवार को एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने पीडि़त बच्ची के स्वजन से मिलकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही दुष्कर्मी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार पाया गया।