शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
20-Jul-2023 10:33 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर में एनएच-27 पर एक बार फिर बाइकर्स गैंग का आतंक देखने को मिला। बाइकर्स गिरोह ने इस बार एक युवक को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने युवक को धक्का देकर गिरा दिया फिर उनसे 77 हजार रूपये लूटकर फरार हो गया।
धक्का देने से युवक घायल हो गया। घटना कांटी थर्मल पावर प्लांट के आवासीय कॉलोनी के पास की है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने नगर परिषद के ढेबहां निवासी युवक से 77 हजार रुपए लूट लिया और नौ दो ग्यारह हो गये। इस घटना को लेकर कांटी थाने में 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है।
पीड़ित ज्योति चौधरी ने बताया कि वह एसबीआई कांटी प्रखंड चौक से रुपए निकालकर पासबुक अपडेट करने के लिए थर्मल गेट के एटीएम में जा रहा था इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया फिर पास रखे थैले को लूट लिया। थैले में 77 हजार रूपये थे जिसे उसने बैंक से निकाला था। कैश लूटने के बाद सभी अपराधी मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले। फिलहाल कांटी थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।