ब्रेकिंग न्यूज़

PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच

मुजफ्फरपुर में बालू कारोबारी का मर्डर, साढ़ू ने सुपारी देकर मरवाया, शूटर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में बालू कारोबारी का मर्डर, साढ़ू ने सुपारी देकर मरवाया, शूटर गिरफ्तार

22-Dec-2020 09:03 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR :  पुलिस को बालू कारोबारी योगेंद्र कुमार के हत्याकांड मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने इस मामले में शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया था.  डीएसपी पूर्वी के नेतृत्व में हत्याकांड का खुलासा किया गया है. पुलिस के मुताबिक पटना जीरोमाइल चौक स्थित पौने दो कट्ठा जमीन के लिए बालू- गिट्टी कारोबारी योगेंद्र कुमार को उसके ही साढ़ू ने मरवाया था. 


इस मामले में डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो शूटर समेत चार को गिरफ्तार कर ली है. इनकी पहचान शिवहर जिले के तरियानी निवासी रतन कुमार सिंह, बेलसंड के भरोहा निवासी सांतनु कुमार सिंह, सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के चतुर्सी निवासी मिंटू कुमार और मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.


हत्या में शामिल एक पिस्टल, दो देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद कर ली गयी है. साजिशकर्ता कृष्णमुरारी समेत तीन अपराधियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी राजेश कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 13 दिसंबर के दोपहर 2 बजे मधुबन कांटी के रघई घाट पुल के समीप मोतीहारी जिले के राजेपुर थाना नकरदेवा निवासी भवन निर्माण सामग्री कारोबारी योगेंद्र कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के समय वे अपने पैतृक गांव में एक शादी सामारोह में शामिल होकर परिवार के साथ स्कॉर्पियो से पटना लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.