देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
14-May-2020 08:11 PM
MUZAFFARPUR : इस वक्त की ताजा खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है. जहां क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर प्रवासी मजदूर एनएच 57 पर पहुंच गए हैं. इन मजदूरों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा सड़क को जाम कर दिया है. क्वारंटाइन सेंटर में बदहाली से नाराज 10 प्रवासी मजदूरों ने एनएच 57 को जाम कर अपना विरोध जताया है.
मुजफ्फरपुर-दरभंगा सड़क को जाम किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची है. किसी तरह हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है. यह पूरा मामला गायघाट थाना इलाके के मैठी चौक पर देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि क्वारंटाइन सेंटर में घटिया भोजन और बिजली पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया गया है.
श्रमिकों की शिकायत है कि सरकार द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में व्यापक व्यवस्था की दावा यहां धरातल पर हवा हवाई है. मजदूरों का आरोप है कि उनके साथ ज्यादती की जा रही है. उन्हें आधा पेट भोजन कही किया जा रहा है. उनका आरोप है कि सरकार श्रमिकों के लिए जब खजाना खोल के रखीं है, तो उनके पदाधिकारी अधकच्चा चावल और पानी वाला दाल आलू की सब्जी के साथ खिला रहे हैं. मौके पर पहुंचे सीओ पवन कुमार ने बताया श्रमिकों के समस्या का समाधान किया जायेगा. फिलहाल उन्हें सड़क से हटाया जा रहा है.