शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
02-Jul-2023 11:35 AM
By FIRST BIHAR
MUZAFFARPUR/NALANDA: बिहार में शादी समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान हथियार लहराने का सिलसिल नहीं थम रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है। मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ है तो वहीं नालंदा में हथियार के साथ वीडियो सामने आया है।
सबसे पहले बात मुजफ्फरपुर की करते हैं, जहां बरुराज थाना क्षेत्र में एक बार फिर तमंचे पर डिस्को का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी गानों के साथ तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल होने पर लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। वायरल वीडियो बरूराज थाना क्षेत्र के परसौनी नाथ पंचायत के मुखिया के छोटे भाई विक्रम खारिया का है, जो भोजपुरी गानों पर बार बालाओं के साथ हाथ में हथियार लेकर झूम रहा है। वीडियो में साफ तौप पर देखा जा सकता है कि एक दो नहीं कई युवाओं की टोली बार बाला के साथ ठुमके लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और हथियार लहराने वाले युवक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सारे थाना क्षेत्र का बताया जारहा है। एक वीडियो बाप जी बाप के नाम से जीरो गोप लिखा हुआ वीडियो है, जिसमें एक युवक देसी कट्टा में गोली लोड कर रहा है तो वहीं तस्वीर में दूसरा युवक दोनों हाथ में देसी कट्टा लिए हुए है। इस मामले में सदर डीएसपी ने कहा कि वीडियो और फ़ोटो की जांच कराई जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुजफ्फरपुर और नालांदा के दोनों ही वीडियो और फोटो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।