समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
15-Feb-2024 04:27 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम महिला ने तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर इस्लाम छोड़ दिया। शौहर से तलाक के बाद परिवार वाले उसके ऊपर हलाला का दबाव बना रहे थे। इसी बीच वह एक हिंदू युवक के संपर्क में आई और बसंत पंचमी के मौके पर उससे शादी रचाकर इस्लाम को गुड बाय बोल दिया।
दरअसल, यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली शाहाना पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद उसे घर में वापस रखने के लिए हलाला का दबाव बनाया जा रहा था। शाहाना ससुराल वालों की तरफ से लगातार दिए जा रहे हलाला के दबाव से परेशान हो गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बरेली के रहने वाले ओमप्रकाश से हुई।
शहाना और ओमप्रकाश के बीच गहरी दोस्ती हो गई और जब नजदीकियां बढ़ी तो बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई। करीब दो वर्ष पहले शहाना की मुलाकात ओमप्रकाश से हुई थी। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई और शहाना ने इस्लाम छोड़ने का मन बना लिया।
आखिरकार शाहानाने बसंत पंचमी के शुभ मौके पर इज्जत नगर थाना क्षेत्र के भीटा नाथ मंदिर में ओमप्रकाश के साथ हिंदू रिति रिवाज से शाची रचा ली और सनातन धर्म को अपना लिया। ओमप्रकाश से शादी रचाने के बाद शहाना अब शारदा बन गई है। यह शादी इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।