ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / दिल्ली-NCR के कई इलाकों में मुसलाधार बारिश से भीषण जलजमाव, इंदिरापुरम में धंसी...

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में मुसलाधार बारिश से भीषण जलजमाव, इंदिरापुरम में धंसी मुख्य सड़क

11-Sep-2021 03:17 PM

DELHI: मूसलाधार बारिश ने दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ाकर रख दी हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई जगहों पर भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जलजमाव के कारण यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। वही बारिश के कारण इंदिरापुरम इलाके में मुख्य सड़क धंस गयी है। जिसके बाद इस सड़क पर वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया गया है।


डीएनडी फ्लाइओवर के पास कुछ ही घंटों की बारिश से घुटनों से ज्यादा पानी भर आई। दिल्ली में घने बादलों की वजह से अंधेरा छा गया है। जिसके कारण सड़कों पर गाड़ियों की लाइट ऑन करके चलना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में हो रही भारी बारिश के आज दिल्ली हवाई अड्डा समेत कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गयी है।


 भीषण बारिश की वजह से गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सृष्टि सोसाइटी के पास सड़क धंस गई। सड़क धंसने से वहां बड़ा गड्ढा हो गया। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सड़क पर आवागमन बंद कर दिया। नोएडा, गुरुग्राम,फरीदाबाद, दिल्ली के रामलीला मैदान में भी कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति नजर आ रही है।


 जिसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भी भर गया है। 


एयरपोर्ट रोड का भी बारिश के चलते बुरा हाल है। सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं के बीच तापमान में गिरावट आई है।


दिल्ली में हुई बारिश ने एक ओर जहां 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो वही दूसरी ओर 46 साल में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड भी बना लिया है। दिल्ली में जून महीने से मानसून की शुरूआत होती है। इस दौरान पूरे बरसात के मौसम में औसतन 649.8 मिमी बारिश दिल्ली में होती है। लेकिन 10 सितंबर को यह आंकड़ा 1005.3 पहुंच गया। 


आज शनिवार तक दिल्ली में 1100 मिमी बारिश दर्ज की गई। गौरतलब है कि इससे पहले 2003 में 1050 मिमी बारिश दिल्ली में हुई थी। यह रिकॉर्ड भी इस साल टूट गया। दिल्ली में 1975 में 1150 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यदि बारिश इसी तरह होती रही तो 46 साल पुराना यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है।