ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बक्सर में पिता ने दो बेटों को चाकू से गोदा, एक की मौत, दूसरा जख्मी

18-Aug-2019 05:54 PM

By 7

BUXAR : इस वक्त एक ताजा मामला सामने आया है बक्सर जिले से जहां एक पिता ने अपने दो बेटों को चाकू से हमला कर दिया है. इस घटना में एक बेटे की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के राजपुर थाना इलाके के कोचाढ़ी गांव की है. जहां एक बाप ने अपने दो बेटों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया. इस घटना में इलाज के दौरान एक बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता रामबाबू सिंह की दो शादियां हुई है. पहली पत्नी के तीन बेटे हैं. रामबाबू सिंह के तीनों बेटों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. सौतेली मां और पिता के साथ भी इनका विवाद होता रहता था. इसी झगड़े में आज पिता ने पप्पू कुमार (26) के ऊपर चाकू से हमला बोल दिया. बाद में बीच बचाव करने आये पिंटू कुमार (23) को भी पिता ने चाकू मार दिया. डर के कारण एक भाई घर में छिप गया था. घटना के बाद पंचायत के मुखिया और गांव के लोगों ने घायल भाइयों को चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पप्पू कुमार को मृत घोषित कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है.