हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Nov-2019 06:02 PM
MUNGER : बिहार में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. मुंगेर से सामने आई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया. जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी की शादी में अचानक पहुंच गई. जैसे ही प्रेमिका ने दुल्हन से अपनी लव स्टोरी बताई, मौके पर हड़कंप मच गया. फेरे लेने से पहले ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई.
घटना जोगसर थाना इलाके के बूढ़ानाथ रोड स्थित वीणा पाणी विवाह भवन की है. जहां शादी के मंडप में बैठा दूल्हा राजेश कुमार अपनी होनेवाली दुल्हन के साथ शादी की रस्में निभा रहा था कि अचानक उसकी प्रेमिका कंचन पहुंच गई. हैरत की बात तो ये है कि प्रेमिका अकेले नहीं बल्कि अपने 5 बच्चों के साथ पहुंच गई. मंडप पर बैठे दूल्हे का सारा भेद खुल जाने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. लड़के वालों और लड़की वालों के बीच बवाल हो गया. देखते ही देखते मंडप में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बरियारपुर इलाके के कुमारपुर निवासी मुखदेव मंडल ने बताया कि उनकी बेटी सुमन कुमारी (20) की शादी बूढ़ानाथ के रहने वाले राजेश कुमार के साथ तय की गई थी. दूल्हे की प्रेमिका कंचन ने बताया की वह पहले से शादीशुदा है. उसके पति चुल्हो यादव सखीचंद घाट के रहने वाले हैं. चुल्हो से ही कंचन को पांच बेटी और एक बेटा है. प्रेमिका कंचन ने बताया कि उसके पति को भी गैर मर्द के साथ संबंध रखने पर कोई एतराज नहीं है.
शादी में चल रहे इस ड्रामा से परेशान सुमन के घर वालों ने राजेश और कंचन देवी समेत अन्य लोगों की जमकर धुनाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश और उसकी प्रेमिका कंचन को हिरासत में ले लिया. जोगसर के थाना इंचार्ज विश्व बंधु कुमार ने बताया कि लड़की वालों की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ के दौरान दूल्हे ने बताया कि राजेश ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से कंचन देवी के साथ संबंध में है.