हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Dec-2019 01:37 PM
By saif ali
MUNGER : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां एनआरसी और CAA के खिलाफ राजद के बिहार बंद के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हुई है. उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की है. डीआईजी मनु महाराज खुद सड़क पर उतरकर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. टीम इलाके में कैंप कर रही है.
घटना मुंगेर जिले के कोतवाली थाना इलाके की है. जहां एनआरसी और CAA के खिलाफ बिहार बंद के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक कई दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की गई है. दुकानों में सामान बर्बाद किये गए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.
उपद्रव की सूचना मिलते ही मुंगेर डीआईजी मनु महाराज खुद मौके पर पहुंचे हैं. उपद्रवियों के ऊपर नकेल कसा जा रहा है. भारी संख्या में फ़ोर्स तैनात किये गए हैं. शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की जा रही है. मनु महाराज ने हालांकि बताया कि फिलहाल स्थिति काबू में है.